‘परिवार वाला व्यक्ति झोला लेकर नहीं भागेगा’, PM मोदी के बयान पर अखिलेश ने किया पलटवार
समाजवादी पार्टी (एसपी) चीफ अखिलेश यादव ने ‘परिवारवाद’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अखिलेश…
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी (एसपी) चीफ अखिलेश यादव ने ‘परिवारवाद’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अखिलेश ने कहा, ”हमें परिवार होने पर गर्व है. परिवार वाला व्यक्ति झोला लेकर नहीं भागेगा और न ही परिवार को पीछे छोड़ देगा. लॉकडाउन के दौरान, अगर सीएम का परिवार होता, तो वे अपने घर पहुंचने के लिए मीलों पैदल चलने वाले मजदूरों का दर्द समझते.”

