10वीं तक के स्कूलों में मकर संक्रांति तक छुट्टी, कोरोना को देख CM योगी ने किए ये ऐलान
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय टीम-9 को कई निर्देश दिए हैं. राज्य…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय टीम-9 को कई निर्देश दिए हैं. राज्य के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया, ”पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है. इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 3173 है. अब तक कुल 1688007 रिकवरी हुई हैं.”