लेटेस्ट न्यूज़

यूपी चुनाव: 2022 में किसकी होगी कुर्सी, तय करेगा पूर्वांचल! BJP के लिए बहुत कुछ दांव पर

यूपी में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, सियासत की जोर-आजमाइश बढ़ती नजर आ रही है. 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए सत्ता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, सियासत की जोर-आजमाइश बढ़ती नजर आ रही है. 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए सत्ता पक्ष से बीजेपी और विपक्ष में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी जैसे दल कोई कोर-कसर छोड़ते नहीं दिख रहे. हर बार की तरह इस बार भी यूपी की सत्ता में पूर्वांचल सेंट्रल पॉइंट बनता नजर आ रहा है. पूर्वांचल में इस बार बीजेपी का बहुत कुछ दांव पर लगा है और शायद यही वजह है कि पार्टी पीएम मोदी के चेहरे को बार-बार यूपी में उतार चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है.