राज्यसभा चुनाव में किसको वोट देगी RLD? अपने विधायकों को सहजने में जुटे जयंत चौधरी
ADVERTISEMENT
10 सीटों के लिए यूपी में अब 11 प्रत्याशी हो गए हैं. बीजेपी ने 8 और समाजवादी पार्टी ने 3 कैंडिडेट उतारे हैं. ऐसे में सत्ता और विपक्ष के लिए सहयोगी जरूरी हो गए हैं.
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 27 फरवरी 2024, मंगलवार को मतदान होगा. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस चुनाव में 8 उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने 3 कैंडिडेट्स का नामांकन कराया है. चुनाव में विधानसभा का नंबर गेम दोनों पक्षों के लिए मायने रखता है. इस बीच इसी क्रम में कुछ विधायकों की नाराजगी की चर्चा के बीच राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने पार्टी के सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है.