लेटेस्ट न्यूज़

केशव मौर्य बोले- ‘अखिलेश-डिंपल चालीसा पढ़ते हैं शिवपाल, ताकि सपा में जगह मिल जाए’

UP Political News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर तीखा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर तीखा प्रहार किया है. अखिलेश यादव द्वारा निवेश के मुद्दे पर सवाल खड़े करने को लेकर उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि ‘उन्हें (अखिलेश यादव) अपना कार्यकाल याद करना चाहिए जब निवेशक राज्य छोड़कर और प्रदेश छोड़कर भाग रहे थे.’ मौर्य ने आगे कहा, ‘उनकी (अखिलेश यादव) आंखों पर सपा का वह चश्मा लगा है, जो विकास नहीं देख पाता और उन्हें नहीं दिखता कि राज्य में निवेश का माहौल कैसे बदला है.’