योगी के कंधे पर मोदी के हाथ वाली तस्वीर का जिक्र कर राजनाथ ने बताया, PM ने क्या कहा था
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दो तस्वीरें ट्वीट की थीं, जिनमें पीएम मोदी सीएम…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दो तस्वीरें ट्वीट की थीं, जिनमें पीएम मोदी सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे थे. यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये तस्वीरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इनके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं. इस बीच लोगों में यह जानने की दिलचस्पी भी रही है कि ये तस्वीरें जिस वक्त की थीं, उस वक्त पीएम मोदी ने सीएम योगी से क्या कहा था.
