लेटेस्ट न्यूज़

पहलवानों के विरोध पर बृजभूषण बोले- वो कांग्रेस की गोद में बैठे हैं, क्या मैं फांसी पर लटक जाऊं?

कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. चुनाव का परिणाम आने के साथ ही साक्षी मलिक ने विरोध में कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Brij Bhushan Sharan Singh News: कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. चुनाव का परिणाम आने के साथ ही साक्षी मलिक ने विरोध में कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. वहीं, पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री वापस करने का ऐलान किया है. पहलवानों के विरोध के बीच बृजभूषण शरण सिंह की लेटेस्ट प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस की गोद में बैठे इन पहलवानों के साथ देश का एक भी पहलवान नहीं है. अब उनके विरोध पर क्या मैं फांसी पर लटक जाऊं?’