इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर BJP पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- ये तो वसूली है, जानिए क्या कहा
इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) को लेकर इस समय राजनीति गरमाई हुई है. विपक्षी दल इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर काफी हमलावर हैं. इसी बीच अब सपा चीफ अखिलेश यादव का इसको लेकर बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

सपा चीफ अखिलेश यादव
Lucknow News: इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) को लेकर इस समय राजनीति गरमाई हुई है. विपक्षी दल इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर काफी हमलावर हैं. लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल चाहते हैं कि इलेक्टोरल बॉन्ड के मामले पर भाजपा को घेरा जाए और जनता तक ये मुद्दा ले जाया जाए. इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का भी बयान सामने आया है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है और मोदी सरकार पर तीखे सियासी हमले बोले हैं.

