लेटेस्ट न्यूज़

श्रावस्ती: इस बूथ पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक पड़े सिर्फ 7 वोट, क्यों नहीं निकल रहे लोग?

एक तरफ यूपी में बढ़-चढ़कर वोटिंग की अपील की जा रही है, तो श्रावस्ती में एक ऐसा भी बूथ है, जहां लोग वोट करने निकल…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

एक तरफ यूपी में बढ़-चढ़कर वोटिंग की अपील की जा रही है, तो श्रावस्ती में एक ऐसा भी बूथ है, जहां लोग वोट करने निकल ही नहीं रहे.

श्रावस्ती जिले में पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान विधानसभा 290 क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय लाल केंदुआ में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है.

आपको बता दें कि लाल केंदुआ बूथ पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कुल 7 लोगों ने वोट डाला है.

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में गंदगी और जलभराव से परेशान होकर ग्रामीणों ने लाल केंदुआ बूथ पर वोटिंग का बहिष्कार किया है.

बता दें कि जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं. हालांकि लोगों की मांग है कि पहले डीएम को बुलाया जाए.

(पंकज वर्मा की रिपोर्ट)