हरदोई: RSS के पथ संचलन पर मुस्लिमों ने की फूलों की बारिश, लगाए वंदे मातरम के नारे
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूर्ण गणवेश में…
ADVERTISEMENT


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

पूर्ण गणवेश में हाथ में लाठी लेकर निकले स्वयं सेवकों का जगह-जगह हर धर्म के युवाओं-महिलाओं ने फूलों से स्वागत किया.

करीब एक किलोमीटर लंबे पथ संचलन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वयं सेवकों पर फूलों की बारिश की और वन्दे मातरम के नारे लगाए.

संघ के इस पथ संचलन कार्यक्रम के दौरान सड़कें फूलों की पंखुड़ियों से पटी दिखीं.

