नरेंद्र गिरि की मौत के बाद रविंद्र पुरी बने अखाड़ा परिषद के नए अध्यक्ष, जानें कौन हैं ये
प्रयागराज में सोमवार को हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में महानिर्वाणी अखाड़े के रविंद्र पुरी को अखाड़ा परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया.…
ADVERTISEMENT
![]()
प्रयागराज में सोमवार को हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में महानिर्वाणी अखाड़े के रविंद्र पुरी को अखाड़ा परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया.

हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महंत रविंद्र पुरी महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव हैं. वह करीब 35 साल पहले संन्यास लेकर महानिर्वाणी अखाड़े में शामिल हुए थे.

सोमवार को निरंजनी अखाड़े के मुख्यालय में हुई बैठक में सात अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
![]()
निर्मोही अनी अखाड़े के बागी गुट ने पत्र भेजकर दिया बैठक के फैसले को समर्थन.

