लेटेस्ट न्यूज़

क्या अब फिरोजाबाद चंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा? मेयर कामिनी राठौड़ ने दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का नया नाम चंद्रनगर करने के लिए नगर निगम में इस बाबत प्रस्ताव पारित किया गया है. इससे पहले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरि गढ़ करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का नया नाम चंद्रनगर करने के लिए नगर निगम में इस बाबत प्रस्ताव पारित किया गया है. इससे पहले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरि गढ़ करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था. बता दें कि सुहाग नगरी और चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव गुरुवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पारित हुआ है. मालूम हो कि 2 साल पहले जिला पंचायत की बैठक में भी यह प्रस्ताव पारित हो चुका है. नगर निगम की बैठक में 12 में कुल 11 कार्यकारिणी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है.