लेटेस्ट न्यूज़

सोनभद्र: 7 सालों से है यहां यात्री कर रहे बस का इंतजार, 25 लाख से बनकर तैयार हुआ था स्टैंड

Sonbhadra News: सोनभद्र के घोरावल विधानसभा में बना हुआ रोडवेज बस स्टेशन आज पिछले सात सालों से विरान और उजाड़ पड़ा हुआ है. यात्री पिछले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sonbhadra News: सोनभद्र के घोरावल विधानसभा में बना हुआ रोडवेज बस स्टेशन आज पिछले सात सालों से विरान और उजाड़ पड़ा हुआ है. यात्री पिछले सात सालों से यहां बस के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यात्रियों के मुताबिक सपा शासनकाल में कुछ दिनो तक तो बसों का संचालन हुआ. लेकिन जैसे ही सरकार बदली वैसे ही यहां बसों का आना बंद हो गया. सपा सरकार में इसी विधानसभा से विधायक रहे रमेश चंद्र दुबे के मुताबिक आज़ादी के बाद से यहां बस स्टेशन की अत्याधिक मांग थी जिसे जमीन दान में मांग कर पूरा किया गया.