यूरिया कंटेनर के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 3 करोड़ रुपए का गांजा, पुलिस मे ऐसे पकड़ा
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध नशे की खेप बरामद किया है. साथ ही…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध नशे की खेप बरामद किया है. साथ ही 5 अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्कर उड़ीसा से मध्यप्रदेश के रास्ते ट्रक में यूरिया कंटेनर के बीचोबीच रखकर बांदा सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे. लेकिन पुलिस ने उससे पहले धर दबोचा, इनके कब्जे से 6 कुंतल 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है. जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में 3 करोड़ से ज्यादा है. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी ने पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है, साथ ही पकड़े गए आरोपियों की संपत्ति जपत करने के आदेश दिए हैं, एसपी का कहना है कि इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.