लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: इस गांव में दूल्हा-दुल्हन पहले रावण से लेते हैं आशीर्वाद, दशहरे में होती है पूजा

यूपी के हमीरपुर में एक ऐसा भी गांव है जहां रावण का पुतला जलाया नहीं जाता बल्कि दशहरे के दिन उसकी पूजी की जाती है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी के हमीरपुर में एक ऐसा भी गांव है जहां रावण का पुतला जलाया नहीं जाता बल्कि दशहरे के दिन उसकी पूजी की जाती है. दशहरे के दिन गांव में सैकड़ों साल पुरानी विशाल रावण की प्रतिमा को सजाकर ग्रामीण नारियल चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हैं. यहां मान्यता है कि जिस रावण से खुद भगवान लक्ष्मण ने ज्ञान लिया, उसे इंसान कैसे जला सकते हैं. गांव के बीच में रावण के नौ सिर वाली विशाल प्रतिमा भी स्थापित है.