तेंदुए और कुत्ते में हुई खूब लड़ाई, जीता कौन? इस भिड़ंत का रिजल्ट देख यकीन नहीं होगा
लखीमपुर खीरी में एक तेंदुआ फार्म हाउस में आ गया और वहां पल रहे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया. इस दौरान कुत्ते ने भी उसका डटकर सामने किया.
ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में आ गया. तेंदुए ने इस दौरान एक फार्म हाउस में आकर वहां पल रहे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया. ये पूरी घटना फार्म हाउस में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई. करीब 10 मिनट कर कुत्ते ने तेंदुए का खूब सामना किया. कुत्ते ने तेंदुए के सामने हार नहीं मानी. वह घायल भी हुआ, लेकिन जिंदगी के लिए लड़ता रहा.

