लेटेस्ट न्यूज़

बांदा जेल में पहली बार महिला बंदी के बेटे का मनाया गया धूमधाम से जन्मदिन

Banda News : यूपी के बांदा जेल से अनोखा मामला सामने आया है. यहां पहली बार किसी का जन्मदिन मनाया गया है. बता दें कि…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Banda News : यूपी के बांदा जेल से अनोखा मामला सामने आया है. यहां पहली बार किसी का जन्मदिन मनाया गया है. बता दें कि यह जन्मदिन महिला बंदी के बेटे का था, जो जेल में पैदा हुआ था. ऐसे में उसका जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया. इस दौरान जेल कैंपस में जेल अधीक्षक सहित अन्य स्टाफ ने उसका केक कटवाया. इसके साथ ही बच्चे को टोपी और नए कपड़े पहनाकर उसका जन्मदिन मनाया गया. इसके बाद जेल में बंद अन्य कैदियों को चॉकलेट, टॉफी और मिठाई भी बांटी गई. गौरतलब है कि बच्चे की मां आईपीसी की धारा 302 यानी हत्या के केस में जेल में बंद है.