संभल: दुष्कर्मियों को कठोर कारावास, महिला से गैंगरेप के दो अपराधियों को 20 साल की कैद
यूपी के संभल में पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट ने महिला के साथ गैंगरेप करने के मामले में दो आरोपियों को 20-20 साल के कारावास…
ADVERTISEMENT

यूपी के संभल में पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट ने महिला के साथ गैंगरेप करने के मामले में दो आरोपियों को 20-20 साल के कारावास की सजा सुनाई है. गैंगरेप के आरोपी ने 5 साल पहले जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला को डरा धमका कर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी.

