सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पुलिस कॉन्स्टेबल की हुई दर्दनाक मौत
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. अधिकारियों ने गुरुवार को यह…
ADVERTISEMENT

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवेंद्र कुमार उम्र (38) गाजीपुर के बभनी थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे और बुधवार को वह कुछ काम से जिले में रॉबर्ट्सगंज थे. घटना उस वक्त हुई जब वह वापस लौट रहे थे और राबर्ट्सगंज से बभनी जाने के दौरान रास्ते में चोपन पुलिस थाना अंतर्गत बघ्घानाला के समीप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर यह हादसा हो गया.
