ऊन के गोले बनाने के नाम पर यूपी में नया फ्रॉड! सहारनपुर में इन महिलाओं के साथ जो हुआ उसे जानिए
उत्तर प्रदेश में फिर एक बार अलग तरह का स्कैम सामने आया है. सहारनपुर में एक कंपनी महिलाओं को ऊन के गोले बनाने पर अच्छे कमीशन का लालच देकर मेहनत से कमाए गए उनके पैसे लेकर फुर्र हो गई.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Scam News: उत्तर प्रदेश में फिर एक बार अलग तरह का स्कैम सामने आया है. सहारनपुर में एक कंपनी महिलाओं को ऊन के गोले बनाने पर अच्छे कमीशन का लालच देकर मेहनत से कमाए गए उनके पैसे लेकर फुर्र हो गई. महिलाओं को जबतक पता चलता कि वे ठगी का शिकार हो चुकी हैं, उससे पहले ही कंपनी ने सहारनपुर में अपना शटर गिरा दिया. अब पुलिस के जिम्मेवार कह रहे हैं कि उन्हें आज महिलाओं के हंगामे के बाद ही इस कंपनी के बारे में पता चला है. फिलहाल जांच चल रही है. आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी.