मुजफ्फरनगर: मिड डे मील में गिरी छिपकली, दूषित खाना खाने से 24 छात्र-छात्राएं बीमार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी इलाके में स्थित एक स्कूल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक सरकारी कंपोजिट…
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी इलाके में स्थित एक स्कूल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक सरकारी कंपोजिट विद्यालय में मिड डे मील का खाना खाने के बाद करीब 30 बच्चों की हालत बिगड़ गई. स्कूल के बच्चों का आरोप था कि मिड डे मील के खाने में मरी हुई छिपकली पड़ी हुई थी. बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना पर स्कूल में पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया. जिसके चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को शांत कराते हुए बीमार बच्चों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया. जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.