लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर के इस गांव के लोग डर के साये में जीने को मजबूर, सामने आई ये वजह

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) जनपद में स्थित एक गांव में इन दिनों एक सांड का खौफ इस कदर छाया हुआ है कि मजबूरन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) जनपद में स्थित एक गांव में इन दिनों एक सांड का खौफ इस कदर छाया हुआ है कि मजबूरन ग्राम प्रधान ने इस सांड को पकड़ने वाले को पांच हजार रुपए का ईनाम देने तक की घोषणा कर दी है. दरअसल हम बात कर रहे हैं जानसठ तहसील के वाजिदपुर कवाली गांव की जहां पर इन दिनों एक आवारा सांड ने ग्रामीणों में इस कदर अपना खौफ पैदा कर रखा है कि ग्रामीण अब समूह बनाकर खेतों पर जाने को मजबूर हो गए हैं.