लेटेस्ट न्यूज़

पहले हुए दंडवत फिर रगड़ी नाक, विवादित बयान पर राधा रानी से प्रदीप मिश्रा ने इस तरह मांगी माफी

UP News: प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने पिछले दिनों राधा रानी को लेकर विवादित बयान दिया था. उनके इस बयान पर काफी हंगामा मचा हुआ था. खुद ब्रज के बड़े संत प्रेमानंद महाराज ने प्रदीप मिश्रा को अज्ञानी तक बता दिया था. अब प्रदीप मिश्रा ने बरसाना पहुंचकर अपने विवादित बयान पर माफी मांगी है. जानिए ये पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Mathura
Mathura
social share
Google CTA

UP News: प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra Radha Rani Controversy) ने राधारानी पर दिए गए अपने विवादित बयान पर आखिरकार मांफी मांग ली है. प्रदीप मिश्रा ने खुद बरसाना पहुंचकर राधारानी के चरणों में दंडवत होकर माफी मांगी है. बता दें कि प्रदीप मिश्रा के राधारानी को लेकर दिए विवादित बयान पर काफी हंगामा मचा हुआ था. इसको लेकर ब्रज के संत और ब्रजवासियों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा था. हाल ही में नाराज साधु संतो और गोस्वामी समाज ने पंचायत भी की थी. इस दौरान प्रदीप मिश्रा को बरसाना आकर राधारानी मंदिर में नाक रगड़ कर मांफी मांगने की मांग की गई थी.