लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में जब मशहूर तवायफ ने लड़ा चुनाव तो उछला नारा- दिल दिलरुबा को दीजिए, वोट शम्सुद्दीन को

Lucknow News: यूपी में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 4 मई को वोटिंग होनी है. पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी,…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow News: यूपी में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 4 मई को वोटिंग होनी है. पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों के 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे. इस बीच निकाय चुनावों को लेकर रोचक सियासी किस्से सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक किस्सा लखनऊ का है. लखनऊ में ‘वोट’ के साथ ‘दिल’ देने का किस्सा इन दिनों सुनाई पड़ रहा है. दरअसल ये लखनऊ में नगर निकाय चुनाव के इतिहास से जुड़ा वो दिलचस्प वाकया है, जिसे आज भी सुना-सुनाया जाता है.हर बार मेयर के चुनाव में इस वाकये का ज़िक्र ज़रूर आता है, जो सियासी टकराव के बीच लखनऊ की तहज़ीब और ख़ास अन्दाज़ को भी याद दिलाता है.