लेटेस्ट न्यूज़

सरकारी अस्पताल में न मिला स्ट्रेचर और न ही इलाज, बीमार पिता को लेकर गोद में घूमता रहा बेटा

कानपुर देहात जिले में एक सरकारी अस्पताल में बीमार पिता को अपने गोद में लेकर बेबस बेटा घूमता रहा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए एक बेबस बेटा अपने पिता को गोद में लेकर घूमता रहा. इस दौरान अस्पताल में बीमार पिता को कोई स्ट्रेचर नहीं दिया गया और न ही उन्हें इलाज मिल सका.