पार्सल भेजने के लिए अब नहीं लगाने होंगे रेलवे स्टेशन के चक्कर, घर बैठे भेज सकते हैं अपना सामान
Indian Railways News: पूर्वोत्तर रेलवे एक नई शुरुआत करने की योजना बनाया है. यह नई शुरुआत पार्सल ट्रेन के चलाने की है. इसको लेकर कई…
ADVERTISEMENT

Indian Railways News: पूर्वोत्तर रेलवे एक नई शुरुआत करने की योजना बनाया है. यह नई शुरुआत पार्सल ट्रेन के चलाने की है. इसको लेकर कई दिनों से प्रयास किया जा रहा था. जिसमें अब सफलता भी मिली है. दरअसल, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चलथान(सूरत) से नकहा तक आने वाली पहली पार्सल ट्रेन देर रात 2:30 बजे नकहा पहुंच गई. इस पार्सल ट्रेन में नकहा जंगल के 5 कोच बुक है.जानकारी केमुताबिक अब यह ट्रेन 22 फरवरी से हर बुधवार को नकहा से प्रस्थान कर तीसरे दिन चलथान पहुंचेगी.
