गोरखपुर: कैदी ने लॉकअप में काटी गर्दन, ढाई साल से जेल में है बंद, दर्ज हैं कई केस
यूपी के गोरखपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. गोरखपुर के कैंट थाना अंतर्गत कोर्ट में पेशी पर आए कैदी को सेशन लॉकअप में…
ADVERTISEMENT
यूपी के गोरखपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. गोरखपुर के कैंट थाना अंतर्गत कोर्ट में पेशी पर आए कैदी को सेशन लॉकअप में रखा गया था. जहां पर उसने नुकीली चाकू से अपनी गर्दन काट ली. अन्य कैदियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. गंभीर हालत में कैदी को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डाक्टरों ने उसे BRD मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
