लेटेस्ट न्यूज़

गौतमबुद्ध नगर: स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को नशे की गोलियां बेचने वाला गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर में थाना दादरी पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान छात्रों के बीच नशीली गोलियां बेचने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

गौतमबुद्ध नगर में थाना दादरी पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान छात्रों के बीच नशीली गोलियां बेचने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. इसके पास से पुलिस ने 300 नशीली गोलियां बरामद की हैं.

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया है कि वह स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को नशीली गोलियां बेचता है. वहीं, अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो युवकों को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आजाद उर्फ गंधा पुत्र खेमचंद निवासी ग्राम बील अकबरपुर को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 300 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं.

इसकी गिरफ्तारी मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास से हुई है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया है कि वह स्कूल तथा कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को नशीली गोलियां बेचता है.

उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले जाने पुत्र जनक सिंह तथा गुलशन पुत्र ओमवीर को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 48 पव्वे अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब बरामद किया है.

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त हैं.

बागपत में सिर, कमर पर कई गोलियां मार युवक की हत्या, फरार हुए हत्यारे