लेटेस्ट न्यूज़

श्रीकांत त्यागी महिला अभद्रता मामला: पीड़िता को धमकाने के मामले में छह लोग गिरफ्तार

Noida News: नोएडा पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में पीड़ित महिला के साथ बदसलूकी करने और…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Noida News: नोएडा पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में पीड़ित महिला के साथ बदसलूकी करने और उसे धमकाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं. गिरफ्तार लोगों के कुछ साथी मौके से भाग निकले. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 93-बी स्थित एक सोसायटी में रहने वाली पीड़ित महिला के घर रविवार रात लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, रवि पंडित, प्रिंस त्यागी, नितिन त्यागी, चर्चिल राणा सहित 10 से अधिक लोग पहुंचे. इन लोगों ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली महिला के साथ बदसलूकी की और उसे धमकाया.

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके कुछ साथी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

गौरतलब है कि महिला ने सेक्टर-93बी में आवासीय सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. मामला दर्ज होने के बाद से ही त्यागी फरार है.

आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं. वह खनन के कारोबार में भी संलिप्त है. उसके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का करीबी होने की बात भी कही जा रही है. करीब 10 साल पहले पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी के बाद वह चर्चा में आया था. इस संबंध में शिकायत करने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा दी गई थी, जिसको लेकर भी विवाद है कि आखिर उसे सुरक्षा किस आधार पर दी गई थी.

फरार आरोपी श्रीकांत को उसकी पत्नी ने पकड़ा था अन्य महिला के साथ, लखनऊ में दर्ज कराया था केस