नोएडा: मजदूर के उड़े होश! उसे मिला GST विभाग से ₹24 लाख का नोटिस, फिर ये खेल पता चला
Noida News: नोएडा में फर्जी पैन और आधार कार्ड के जरिए फर्म तैयार कर जीएसटी की हेरफेर करने वाले गिरोह अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं.…
ADVERTISEMENT
Noida News: नोएडा में फर्जी पैन और आधार कार्ड के जरिए फर्म तैयार कर जीएसटी की हेरफेर करने वाले गिरोह अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले थाना सेक्टर-20 पुलिस ने हजारों करोड़ रुपये की हेरफेर और जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था. मगर अब भी फर्जी तरीके से गरीब लोगों के नाम पर फर्म तैयार कर जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह अपने कारनामे को अंजाम दे रहे हैं. वहीं, इस बीच बुलंदशहर के रहने वाले मजदूर देवेंद्र ने भी थाना सेक्टर-63 में ऐसा ही मुकदमा दर्ज करवाया है.