लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी: नाव पलटने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, अभी भी कई लापता, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki News) जिले में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सुमली नदी में मंगलवार की शाम को नाव पलटने से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki News) जिले में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सुमली नदी में मंगलवार की शाम को नाव पलटने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद कई लोग अभी भी लापता हैं. नाव में 2 दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे. जिनमें से अधिकांश तैरकर बाहर आ गए हैं या फिर उन्हें बचा लिया गया है. मौके पर पुलिस बल ने स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू किया और कई लोगों को बाहर निकाला गया. लेकिन बच्चे तैर न पाने के कारण डूब गए.