उत्तराखंड पुलिस अयोध्या आई, भास्कर पांडे को उठाया और अस्पताल पहुंची लाश! पिता ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक युवक के पिता ने कहा कि, 'मुझे न्याय चाहिए और न्याय लेकर रहूंगा. इसके लिए कोर्ट का हर दरवाजा खट खटाऊंगा. मैंने जवान बेटे का अंतिम संस्कार किया है. उसे न्याय दिलाने के लिये अंतिम दम तक लडूंगा.'
ADVERTISEMENT

ayodhya
Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का रहने वाला भास्कर पांडे नाम का एक युवक एलएलबी की परीक्षा देने अयोध्या आता है. बीते शुक्रवार को रात लगभग 8 बजे जब वह अपने अपने किराए के मकान से खाना-खाने के लिए दोस्त के साथ हनुमानगढ़ी के पास रामपथ की ओर जाता है. उस दौरान खड़ी एक सिटी बस से तीन लोग युवक का नाम लेकर उसे नीचे बुलाते हैं और बात करते हुए कुछ दूर खड़ी एक गाड़ी में लेकर उसे चले जाते हैं. भास्कर को वही लोग करीब एक घंटे बाद 9 बजकर 10 मिनट पर अयोध्या जिला अस्पताल लेकर आते हैं तब तक उसकी मौत ह चुकी रहती है. इसके बाद पता चलता है कि भास्कर को ले जाने वाले लोग उत्तराखंड के रुद्रपुर कोतवाली के पुलिसकर्मी है. ये कोई फिल्म की कहानी नहीं बल्कि अयोध्या में घटी एक घटना है और युवक की हत्या का आरोप उत्तराखंड पुलिस पर लगा है.