अयोध्या: इन नेताओं, अफसरों के संबंधियों ने खरीदी जमीन, हंगामे पर जांच करा रही योगी सरकार
अयोध्या में जमीन खरीद को लेकर एक नया विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्ष सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर लगातार हमलावर है. बता…
ADVERTISEMENT

अयोध्या में जमीन खरीद को लेकर एक नया विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्ष सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर लगातार हमलावर है. बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का फैसला आने के बाद कई नेताओं-अफसरों और उनके रिश्तेदारों की ओर से तेजी से सस्ते दामों पर जमीनें खरीदी गईं. योगी सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. विशेष सचिव राजस्व राधेश्याम मिश्रा को इस मामले की जांच सौंपी गई है, जो 5 दिन में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे.
