गौरव का शव सर्वेश खान के घर मिला, फिर आया इश्क का एंगल और शाहरुख, इजाद-करीम भी नप गए, हुआ क्या?
UP News: हरदोई के गौरव सिंह का शव मुस्लिम परिवार के घर से मिला. फिर जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई.
ADVERTISEMENT

Hardoi
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के रहने वाले गौरव सिंह को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका प्यार ही उसकी मौत का कारण बन जाएगा. गौरव गांव के ही मुस्लिम परिवार की युवती से इश्क कर बैठा. मगर यहीं इश्क 28 साल के गौरव सिंह की मौत का कारण बन गया. गौरव की लाश मुस्लिम परिवार के घर पर मिली. गोली मारकर युवक की हत्या को अंजाम दिया गया था.
