Raju Srivastava Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव
ADVERTISEMENT
मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का 40 दिनों से अधिक समय तक AIIMS में भर्ती रहने के बाद बुधवार को निधन हो गया. राजू का…
मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का 40 दिनों से अधिक समय तक AIIMS में भर्ती रहने के बाद बुधवार को निधन हो गया. राजू का अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार सुबह दिल्ली में ही किया जाएगा. बता दें कि राजू का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए निगमबोध घाट के लिए निकल चुका है. इस दौरान मौके पर राजू को विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है.
गौरतलब है कि दिल्ली के एक होटल में व्यायाम करते समय 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई थी. तभी से वह वेंटिलेटर पर थे और होश में नहीं आए.
अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजू श्रीवास्तव को सुबह 10 बजकर करीब 20 मिनट पर मृत घोषित किया गया.
मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद खासी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया. वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में नजर आए थे. वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे.
कानपुर: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का परिवार, टीवी पर निभाए गए उनके किरदार, सबकुछ जानिए यहां
