मैनपुरी उपचुनाव: डिंपल के खिलाफ उतरेंगी अपर्णा, बहुओं में भिड़ंत? UP BJP अध्यक्ष से मिलीं
Mainpuri Loksabha By Election: मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में बीजेपी…
ADVERTISEMENT
Mainpuri Loksabha By Election: मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में बीजेपी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) पर दांव लगा सकती है. अगर ऐसा होता है तो समाजवादी पार्टी की इस परंपरागत सीट पर नेताजी की दो बहुएं आमने-सामने होंगी. गुरूवार को अपर्णा यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी से मुलाक़ात की. वहीं इस मुलाकात के बाद उस चर्चा को और बल मिला जिसमें अपर्णा यादव को सपा के गढ़ मैनपुरी से मैदान में उतारने की कयास लगाए जा रहे थे.