लेटेस्ट न्यूज़

Anirudh Singh : कभी वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आए IPS को सीएम योगी ने उठाकर साइड कर दिया?

Anirudh Singh : कभी वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आए IPS को सीएम योगी ने उठाकर साइड कर दिया?

ADVERTISEMENT

social share
google news

IPS अनिरुद्ध सिंह वो नाम जिनका हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में अनिरुद्ध सिंह पर वीडियो कॉल के माध्यम से घूस मांगने के आरोप लगे. वीडियो की जांच कराई गई तो वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया गया. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वीडियो डेढ़ साल पुराना है जो कि उन्होंने एक रेप मामले में आरोपी को ट्रैप करने के लिए ये बातें कहीं थी. लेकिन बाद में वीडियो वायरल हुआ और खूब राजनीति देखने को मिली. और जांच बैठा दी गई. लेकिन अब इन्हें उनके मेरठ ग्रामीण एसपी के पद से हटाते हुए वेटिंग में डाल दिया गया है.