स्मार्टफोन-टैबलेट बांट CM योगी ने सुनाई हर महीने एक करोड़ कमाने वाले मनीष, स्वाति की कहानी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 25 दिसंबर को यूपी में एक करोड़ मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण अभियान की शुरुआत की. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की…
ADVERTISEMENT
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 25 दिसंबर को यूपी में एक करोड़ मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण अभियान की शुरुआत की. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन शुरू हुए इस अभियान के तहत यूपी के सभी 75 जिलों से युवा छात्र-छात्राओं को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया था. इस कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रदान, सतीश महाना जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर खूब निशाना भी साधा और इसी क्रम में कुछ सफल युवाओं की कहानी सुनाई.