यूपी के तराई क्षेत्र में हाथी रिजर्व के निर्माण को मंजूरी, पीलीभीत-दुघवा रेंज में होगा काम
उत्तर प्रदेश के तराई इलाके में हाथी अभयारण्य बनाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हाथी परियोजना के निदेशक…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के तराई इलाके में हाथी अभयारण्य बनाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हाथी परियोजना के निदेशक और केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय में वन महानिरीक्षक रमेश पांडेय ने बताया कि केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को दुधवा बाघ अभयारण्य रिजर्व (डीटीआर) और पीलीभीत बाघ अभयारण्य (पीटीआर) सहित उत्तर प्रदेश के तराई में 3049.39 वर्ग किलोमीटर इलाके में तराई हाथी अभयारण्य (टीईआर) की स्थापना को मंजूरी दे दी है.