लेटेस्ट न्यूज़

Bharat Bandh : यूपी में माहौल खराब करने वालों पर होगा सख्त एक्शन, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

Bharat Bandh 2024 : सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति (SC) व जनजाति (ST) आरक्षण में क्रीमीलेयर पर दिए गए फैसले के खिलाफ आज कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है.

ADVERTISEMENT

UP DGP Prashant Kumar checks security arrangements
UP DGP Prashant Kumar checks security arrangements
social share
Google CTA

Bharat Bandh 2024 : सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति (SC) व जनजाति (ST) आरक्षण में क्रीमीलेयर पर दिए गए फैसले के खिलाफ आज कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है. वहीं उत्तर प्रदेश में भारत बंद का बसपा और सपा जैसी पार्टियों ने भी बंद का समर्थन किया है. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारत बंद का असर भी देखने को मिल रहा है. तमाम राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं भारत बंद को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और माहौल खराब करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी.