यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे 80% हुआ पूरा, सामने आई ये बड़ी जानकारी
UP Madarsa Survey: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने हाल ही में राज्य में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों…
ADVERTISEMENT

UP Madarsa Survey: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने हाल ही में राज्य में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का आदेश दिया था. आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम चल रहा है. बता दें कि अभी तक 80 प्रतिशत सर्वे का काम पूरा हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार 6502 में से 5200 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. सर्वे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बड़े स्तर पर गैर मान्यता प्राप्त मदरसा पाए गए हैं.