लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी की मौत की असली वजह पता चल गई, मेडिकल बुलेटिन में ये पता चला

पू्र्वांचल की सियासत में लंबे अरसे तक बड़ा रसूख रखने वाले और सैकड़ों आपराधिक मुकदमे झेलने वाले मुख्तार अंसारी का 63 साल की उम्र में निधन हो गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
माफिया मुख्तार अंसारी का निधन (फाइल फोटो)
social share
google news

Mukhtar Ansari Death News: पू्र्वांचल की सियासत में लंबे अरसे तक बड़ा रसूख रखने वाले और सैकड़ों आपराधिक मुकदमे झेलने वाले मुख्तार अंसारी का 63 साल की उम्र में निधन हो गया. गुरुवार शाम मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में अचानक तबीयत गड़बड़ हो गई. बाहुबली मुख्तार जेल के डॉक्टर के सामने ही बैरक में बेहोश हो गया. मुख्तार अंसारी को आनन-फानन में बांदा मेडिकल कॉलेज में लाया गया. 9 डॉक्टरों की टीम फौरन मुख्तार अंसारी के इलाज में जुट गई लेकिन बाहुबल को बचाया नहीं जा सका.