लेटेस्ट न्यूज़

इन आंखों ने देखा था IAS बनने का ख्वाब! कोचिंग में डूबी UP की श्रेया यादव की दर्दनाक कहानी

UP News: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के RAU'S IAS स्टडी सेंटर में बीते शनिवार शाम हादसा हुआ. कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में स्थित लाइब्रेरी में अचानक पानी भर गया और इस पानी में डूबने से 3 छात्रों की मौत हो गई. मरने वालों में श्रेया यादव का भी नाम है.

ADVERTISEMENT

Shreya Yadav
Shreya Yadav
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के बरसावां हाशिमपुर में राजेंद्र यादव अपने परिवार के साथ रहते थे. घर में खुशियां थी और परिवार अपनी बेटी श्रेया के आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखता था. बीती रात परिवार के सदस्य टी.वी देख रहे थे. तभी उन्होंने एक ऐसी खबर देखी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और एक पल में परिवार की सारी खुशियां खत्म हो गईं.