समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया. मुलायम ने गुरुग्राम स्थित मेदांता में सोमवार सुबह 8.15 बजे अंतिम सांस ली. मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार यूपी के सैफई में होगा. सैफई में घंटा घर किसान बाजार के पास हनुमान मंदिर के पीछे अंतेष्टि स्थल तैयार किया जा रहा है. यहां साफ सफाई चल रही है. इसी स्थान पर नेता जी का अंतिम संस्कार होगा. सीएम योगी ने बताया है, “सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शासन पूरे राजकीय सम्मान के साथ करवाएगी.” वहीं, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, “मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे.” मुलायम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देखें