मुख्तार और उसकी वाइफ के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन, 786 नंबर की गाड़ियों का होता था काफिला
Uttar Pradesh News: मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में दस साल कारावास की सजा सुनाई दी है. इसी के साथ…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में दस साल कारावास की सजा सुनाई दी है. इसी के साथ उसके भाई और बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी को भी गैगस्टर एक्ट में चार साल जेल की सजा सुनाई गई है. मुख्तार पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) एक ऐसा नाम है, जिसकी चर्चा होते ही बाहुबली और माफिया डॉन की छवि मन में आ जाती है. लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वह कॉलेज के दिनों में एक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी हुआ करता था.