यूपी में ऑल्ट न्यूज के मोहम्मद जुबैर पर FIR, यति नरसिंहानंद मामले में भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप
Deoria News : महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती और गाजियाबाद के डासना मंदिर विवाद में नया मोड़ आया है. इस मामले में मोहम्मद जुबैर पर मुकदमा दर्ज किया गया है,
ADVERTISEMENT

Mohammed Zubair
Uttar Pradesh News : महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती और गाजियाबाद के डासना मंदिर विवाद में नया मोड़ आया है. इस मामले में मोहम्मद जुबैर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय के लोगों को भड़काया. मोहम्मद जुबैर के खिलाफ हेट स्पीच और अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. बीते शुक्रवार डासना मंदिर के बाहर हजारों की संख्या में दूसरे समुदाय के लोग जमा हुए थे और नारेबाजी की थी. जिसके बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.