UP के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को लेना है प्रमोशन तो करना होगा पहले ये काम
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने पदोन्नति को लेकर शासनादेश जारी किया है. इसमें राज्य के सभी अधिकारी और कर्मचारियों…
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने पदोन्नति को लेकर शासनादेश जारी किया है. इसमें राज्य के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत मानव संपदा पोर्टल पर आगामी 31 दिसंबर तक अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा अनिवार्य रूप से देना होगा, ताकि प्रमोशन पर विचार किया जा सके. साथ ही अगर किसी अधिकारी या सरकारी कर्मचारी जिन पर प्रमोशन के नियम लागू होते हैं, उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति का पूर्ण विवरण पोर्टल पर नहीं दिया तो उन्हें प्रोमोशन नहीं मिलेगा.