यूपी में यहां नहीं होता रावण दहन, 3 पात्रों की हो चुकी मौत, ‘सच्ची लीला’ के नाम से मशहूर
पीलीभीत के बीसलपुर की रामलीला अपने में काफी खास है. यहां दशहरे के दिन रावण वध के मंचन के दौरान लोग सहमे रहते हैं. ऐसा…
ADVERTISEMENT

पीलीभीत के बीसलपुर की रामलीला अपने में काफी खास है. यहां दशहरे के दिन रावण वध के मंचन के दौरान लोग सहमे रहते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि 3 बार ऐसा हो चुका है कि रावण वध में रावण का पात्र निभाने वाले कलाकार की मौत हो गई है. एक बार तो पात्र निभाने वाले शख्स की मौत तत्कालीन डीएम और एसपी के सामने ही हो गई. रावण वध के मंचन के दौरान चलाए गए तीर से तब पात्र की मौत हुई थी. तब से ही यह रामलीला सच्ची लीला के नाम से मशहूर हो गई.