UPTak Baithak Logo

डिप्टी CM पाठक ने डॉक्टरों के ट्रांसफर मामले में जताई थी आपत्ति, अब 5 लोग करेंगे इसकी जांच

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में मौजूदा सत्र में हुए तबादलों पर सवाल खड़ा किया था. उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा था…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में मौजूदा सत्र में हुए तबादलों पर सवाल खड़ा किया था. उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा था कि ‘वर्तमान सत्र में जो भी स्थानांतरण किए गए हैं उनमें स्थानांतरण नीति का पूरी तरह पालन नहीं किया गया है.’ साथ ही उन्होंने ACS (हेल्थ) अमित मोहन प्रसाद को कारण स्पष्ट करते हुए संपूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए थे. वहीं, अब इस मामले में DG (हेल्थ) लिली सिंह ने ACS (हेल्थ) अमित मोहन प्रसाद के आदेश पर हुए ट्रांसफर की जांच करवाने के लिए गठित समिति को संशोधित करते हुए नई समिति गठित की है.