CM योगी बोले- ‘प्रतिभावान खिलाड़ियों को नौकरी देने पर गंभीरता से काम कर रही यूपी सरकार’
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए समर्पण भाव से काम कर…
ADVERTISEMENT

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए समर्पण भाव से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि दो खिलाड़ियों- ललित उपाध्याय और विजय यादव को राजपत्रित अधिकारी के तौर पर नियुक्ति पत्र दिए गए और जल्द ही अन्य खिलाड़ियों को भी नौकरियां दी जाएंगी.
